Search

 
 
 

धनबादः नवनिर्वाचित पार्षद गुड़िया देवी ने लोगों को दी होली की शुभकामनाएं

र्ड संख्या 37 की नवनिर्वाचित पार्षद गुड़िया देवी ने वार्डवासियों को रंगों का त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. गुड़िया देवी ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक पर्व है. यह त्योहार समाज में एकता, सद्भाव व मेल-जोल की भावना को मजबूत करता है.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 37 की नवनिर्वाचित पार्षद गुड़िया देवी ने वार्डवासियों को रंगों का त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. गुड़िया देवी ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक पर्व है. यह त्योहार समाज में एकता, सद्भाव व मेल-जोल की भावना को मजबूत करता है. हम सभी को नफरत व भेदभाव भुलाकर प्रेम और सद्भाव के रंगों से समाज को रंगना चाहिए.


उन्होंने वार्ड संख्या 37 के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के विश्वास व समर्थन से उन्हें सेवा का अवसर मिला है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे वार्ड के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क व अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी. कहा कि यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लेकर आए, कामना है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही