Search

 
 
 

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ठाकोर ने कहा, देश की संपत्ति पर अल्पसंख्यकों का पहला हक, बजरंग दल ने कांग्रेस कार्यालय पर लिख दिया हज हाउस

 
Ahmedabad : देश की संपत्ति पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है. गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कांग्रेस अल्पसंख्यक सम्मेलन में यह बात कही. जगदीश ठाकोर के बयान पर गुजरात में घमासान मच गया है. हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये और विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने कांग्रेस कार्यालय के बाहर हज हाउस के पोस्टर लगा दिये. कार्यालय के बाहर कालिख पोतकर हज हाउस लिख दिया गया. पोस्टर लगाने के बाद राजीव गांधी के पोस्टर पर भी स्टिकर और पोस्टर साट दिये गये. पोस्टर साटे जाने का कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर हटाकर विवाद शांत किया. इसे भी पढ़ें : औरंगाबाद">https://lagatar.in/aurangabad-farmers-upset-due-to-lack-of-rain-got-frog-and-frog-married-coincidence-rain-after-marriage/">औरंगाबाद

: वर्षा नहीं होने से परेशान किसानों ने मेंढक और मेंढ़की की करायी शादी, संयोग, शादी के बाद हुई झमाझम बारिश

मुसलमानों से कहा,कांग्रेस  का  समर्थन करें

जानकारी के अनुसार जगदीश ठाकोर ने कांग्रेस अल्पसंख्यक सम्मेलन में मुसलमानों से आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने को कहा कहा कि वे पार्टी नेतृत्व से मांग करेंगे कि मुसलमानों के लिए अलग से घोषणापत्र बनाया जाये. गुजरात कांग्रेस चीफ ठाकोर ने कहा कि आप सब लोग जानते हैं कि देश में दंगों के पीछे कौन है? कहा कि इन दंगों से बीजेपी को फायदा हुआ. हमें उनके जाल में नहीं फंसना है. ठाकोर ने कहा, कांग्रेस हमेशा अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है. ठाकोर का कहना था कि चाहें कांग्रेस सत्ता में रहे या नहीं. हम अपनी विचारधारा कभी नहीं बदलेंगे. यह भी कहा कि सभी मुसलमानों को एकजुट रहने की जरूरत है. उन्हें इस बात से सतर्क रहना है कि उनका वोट न बटे. इसे भी पढ़ें :  BREAKING">https://lagatar.in/breaking-cbse-12th-result-out-girls-outperformed-94-54-girls-and-91-25-students-passed/">BREAKING

: CBSE 12 वीं का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने मारी बाजी, 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र हुए पास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही