Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुजरात : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में कोरोना विस्फोट, मिले 24 पॉजिटिव मरीज

Advertisement
Advertisement
Gujrat : देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है. देश में प्रति दिन 3000 से अधिक नये मरीज पाये जा रहे है. गुजरात में भी कोरोना के मरीज बढ़े है. गुजरात के अहमदाबाद में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये है. वहीं 178 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है. जिसके बाद NID कैंपस को छोटा कंटेनमेंट जोन बना दिया है. पॉजिटिव मरीजों में से दो छात्रों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ( देश">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">देश

- विदेश की खबरों को बढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
) इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-09-may-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।09 MAY।पूजा सिंघल के जलवे।JMM-BJP में आरोप-प्रत्यारोप।BPSC पीटी का पेपर लीक।।जेलेंस्की ने किया जीत का दावा।समेत कई खबरें और वीडियो।

 गुजरात में एक्टिव केस 147 

बता दें कि इसे पहले गांधीगनर के गुजरात नेशन लॉ यूनिवर्सिटी में पिछले महिने यानी अप्रैल में 162 कोविड मरीज मिले थे. हालांकि, अब GNLU कोविड फ्री हो गयी है. गुजरात के साथ- साथ दूसरे राज्य भी कोरोना के मामले बढ़ रहे है. देश में 7 मई को पिछले 24 घंटे में करीब चार हजार कोरोना केस सामने आये थे. जबकि 8 मई को 3451 कोविड मरीज मिले थे. गुजरात में फिलहाल एक्टिव केस 147 है. वहीं 1590 लोग क्वारंटाइन हैं. राज्य में अबतक 10,941 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं. इसे भी पढ़ें - साइक्लोन">https://lagatar.in/cyclone-asani-enters-the-bay-of-bengal-and-the-weather-pattern-of-jharkhand-will-change/">साइक्लोन

असानी की बंगाल की खाड़ी में इंट्री, और बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही