Search

Gumla : शिक्षा विभाग में ACB की कार्रवाई, रिश्वत लेते दो कर्मी गिरफ्तार

Gumla : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए ACB ने मंगलवार को गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में छापेमारी कर दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में भी हड़कंप मच गया.
 
गुमला जिला की खबरें

जानकारी के अनुसार, एसीबी को शिकायत मिली थी कि शिक्षा विभाग के दो कर्मी एक सरकारी कार्य के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया.

निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता जैसे ही रिश्वत की राशि लेकर कार्यालय पहुंचा और दोनों कर्मियों ने पैसे स्वीकार किए, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया.

गिरफ्तार कर्मियों से पूछताछ की जा रही है. एसीबी की टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है. कार्रवाई के बाद जिला शिक्षा विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही