Search

 
 
 

वित्त समिति की सहमति के बिना ही VC के इशारे पर किताब के सप्लायर को 31 लाख का भुगतान

नीलाबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के VC दिनेश सिंह के इशारे पर जनता शिवरात्री कॉलेज ने किताब सप्लायर को 31 लाख का भुगतान कर दिया है. किताबों की खरीद और भुगतान के मुद्दे पर वित्त समिति की सहमति नहीं ली गयी है.  जनता शिवरात्री कॉलेज के अकाउंट से किताब के सप्लायर को भुगतान किया गया है.
 

Ranchi :  नीलंबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के VC दिनेश सिंह के इशारे पर जनता शिवरात्री कॉलेज ने किताब सप्लायर को 31 लाख का भुगतान कर दिया है. किताबों की खरीद और भुगतान के मुद्दे पर वित्त समिति की सहमति नहीं ली गयी है.  जनता शिवरात्री कॉलेज के अकाउंट से किताब के सप्लायर को भुगतान किया गया है. 

 

राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने यह राशि वर्ष 2017 से पहले दी थी. लेकिन कॉलेज में इस राशि का उपयोग नहीं किया था. बिना आवश्यक प्रक्रिया पूरी किये ही इस राशि का इस्तेमाल किताब खरीद के लिए कर लिया गया है. 

 

बताया जाता है कि VC की दिलचस्पी सामग्रियों की खरीद में सबसे ज्यादा है. दूसरे विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति के रूप में काम करने के दौरान उन्होंने अपने अधीनस्थ कॉलेज पर अपने मनपसंद लोगों को किताब और फर्नीचर सप्लाई करने का आदेश देने का दबाव दिया था. इस सिलसिले में राज्यपाल को मिली शिकायत के बाद उन्हें प्रभारी कुलपति के पद से हटा दिया गया था.

 

उल्लेखनीय है कि जनता शिवरात्री कॉलेज द्वारा किताब खरीद के लिए जनवरी 2026 में टेंडर प्रकाशित किया गया था. टेंडर प्रकाशित करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं की गयी थी. किताबों की आपूर्ति के बाद सप्लायर को भुगतान का मामला काफी दिनों तक लंबित रहा. बाद में भुगातन के मुद्दे पर वित्त समिति की सहमति के बिना ही उसे भुगतान कर दिया गया. इस मामले में भी राज्यपाल को शिकायत की गयी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही