Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोयला चोरी के आरोपों के बाद CISF ने सहायक कमांडेंट का किया Demotion, सस्पेंड भी किया

कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad :    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में कार्यक्षेत्र में लगातार हो रही कोयला चोरी, कथित अनियमितताओं और संदिग्ध भूमिका के आरोपों के बाद धनबाद इकाई में तैनात सहायक कमांडेंट अरुण जय कुमार को पदावनत (Demotion) कर उनके मूल पद इंस्पेक्टर पर भेज दिया गया है. साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया है. 

 

एक साल पहले मिला था प्रमोशन, अब पदावनति और निलंबन

विभागीय सूत्रों के अनुसार, अरुण जय कुमार को पिछले वर्ष इंस्पेक्टर से लोकल रैंक प्रमोशन देकर सहायक कमांडेंट बनाया गया था. उन्हें BCCL की खदानों और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

 

लेकिन पदोन्नति के महज एक वर्ष के भीतर ही उनके खिलाफ गंभीर आरोप सामने आने के बाद CISF मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाया. सूत्रों के मुताबिक, पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट रविवार को नई दिल्ली स्थित CISF मुख्यालय को भेजी गई, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई.

 

कोयला चोरी सिंडिकेट से कथित मिलीभगत की जांच

प्रारंभिक रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया है कि सहायक कमांडेंट के कार्यकाल के दौरान उनके अधिकार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर संगठित कोयला चोरी की घटनाएं हुईं. जांच में उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं और कोयला चोरी के सिंडिकेट को संरक्षण मिलने की आशंका भी जताई गई है. हालांकि इन आरोपों की अंतिम पुष्टि विभागीय जांच के बाद ही होगी.

 

उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

CISF ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है. यह समिति अरुण जय कुमार की भूमिका की विस्तृत जांच करेगी. साथ ही उनके अधीन कार्यरत जवानों और अधिकारियों की संभावित संलिप्तता की भी पड़ताल की जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी.

 

CISF की इस कार्रवाई को BCCL क्षेत्र में लगातार सामने आ रही कोयला चोरी की घटनाओं पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर की लापरवाही या भ्रष्टाचार पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही