Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर माठू लोहरा गिरफ्तार

Ranchi/Gumla: भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर माठू लोहरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिशुनपुर थाना के मुंदार गांव से उसे धर दबोचा. माठू लोहरा उर्फ कमलेश डुमरी थाना के क्षेत्र के सिरसी गांव का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, जिंदा बरामद किया है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-murder-of-prisoner-manoj-singh-the-testimony-of-five-accused-from-the-vc-on-the-second-day/">जमशेदपुर:

कैदी मनोज सिंह की हत्या में दूसरे दिन वीसी से हुई पांच आरोपियों की गवाही

शीर्ष नेता अरविंद का रह चुका है अंगरक्षक

माठू लोहरा भाकपा माओवादी का बड़ा नक्सली है. भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता अरविंद का वह अंगरक्षक रह चुका है. अरविंद के मारे जाने के बाद वह जेजेएमपी में शामिल हो गया था. माठू का घर सिरसी गांव है. परंतु वर्तमान में वह बक्सीडीपा लोहरदगा में रहता है.

कार्यक्षेत्र कुरूमगढ़ इलाके में था

माठू लोहरा को कार्यक्षेत्र कुरूमगढ़ इलाके में था. जब वह पकड़ा गया तो वो कुरूमगढ़ से बिशुनपुर होते हुए लोहरदगा जा रहा था. माठू ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि वो साल 2009 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था और कई नक्सली घटना में शामिल था. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-insensitive-decision-of-the-central-government-to-increase-the-price-of-gas-cylinder-geeta-koda/">चाईबासा

: गैस सिलेंडर की कीमत में की गई बढ़ोतरी केन्द्र सरकार का असंवेदनशील फैसला : गीता कोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही