Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला : दहेज के लिए बहू को घर से निकाला, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Gumla : राज्य में दहेज के नाम पर महिलाओं की प्रताड़ना रुकने का नाम नहीं ले रही है. दहेज के महिला प्रताड़ना का एक और मामला सामने आया है. यह मामला गुमला शहर का है, जहां पति और ससुरालवालों ने रंगभेद व दहेज को लेकर बहू को घर से निकाल दिया. ससुरालवालों द्वारा एक चार पहिया वाहन एवं दो लाख रुपये नकद की मांग की गयी है. इस संबंध में पीड़िता ने पूर्व में गुमला कोर्ट में अपने पति देवेंद्र नाग सहित ससुराल के तीन अन्य लोगों के खिलाफ परिवाद दायर किया था. इसके आलोक में गुमला महिला थाना में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बहू से भेदभाव करना शुरू कर दिया

दर्ज कराए गए केस में कहा गया है कि इसिका प्रिया की शादी हिंदू रीति-रिवाज से ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला के हाथीमुंडा गांव के रहने वाले लालमैन गोप के पुत्र देवेंद्र नाग के साथ हुई थी. शादी के समय पिता ने इसिका के ससुराल वालों को 2.51 लाख रुपये नकद एवं एक बाइक बतौर दहेज में दी थी. शादी के बाद पारंपरिक तरीके से इसिका की विदाई हुई और वह अपने पति देवेंद्र नाग के साथ अपनी ससुराल चली गयी. परंतु ससुराल में महज एक सप्ताह के बाद ही ससुरालवालों ने इसिका के रंग को लेकर भेदभाव करना शुरू कर दिया.

लड़की काफी काली है कहना शुरू कर दिया

ससुराल वाले कहने लगे कि यह लड़की काफी काली है. यह हमारे परिवार में रहने लायक नहीं है. सास के उकसाने पर इसिका का पति देवेंद्र नाग और भैंसुर सुरेंद्र नाग भी हमेशा काली कहकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. ससुरालवाले मारुति वैगनआर और दो लाख नकद लाने की मांग करने लगे. इसिका ने इसका विरोध किया, तो ससुरालवालों ने इसिका को 10 अगस्त 2012 को गाड़ी में बैठाकर मायके भेज दिया. वर्ष 2012 के अगस्त माह में इसिका अपने मायके पहुंचकर अपने घरवालों को सभी बातें बतायी. इसके बाद माता-पिता ने इसिका के ससुराल वालों से काफी आरजू-मिन्नत की. ससुराल वाले अपनी जिद पर अड़े रहे.  इसिका अपने मायके में ही रहने लगी. कुछ समय बाद इसिका को पता चला कि उसके छोटे देवर की शादी होने वाली है, तो इसिका अपनी ससुराल गयी. परंतु उसे घर में घुसने तक नहीं दिया गया. इसके दूसरे दिन इसिका वापस गुमला चली आयी.

गुमला थाना में मामला दर्ज कराया गया है

एक माह बाद ही ससुराल वाले फिर से इसिका को अपने मायके से एक वैगनआर एवं दो लाख रुपये नगद लाने की बात कहकर प्रताड़ित करने लगे. और एक दिन इसिका से कहा कि तुम्हारे घर वालों ने हमारा डिमांड पूरा नहीं किया. अब हमारा तुमसे कोई रिश्ता नहीं. अब मैं दूसरी शादी करने जा रहा हूं. इसके बाद ससुराल वालों ने इसिका को गुमला पहुंचा दिया. अब इसिका के फोन करने के बाद भी उसके ससुराल वाले उससे बात तक नहीं कर रहे हैं. इसिका ने गुमला कोर्ट में अपने पति देवेंद्र नाग सहित ससुराल के तीन अन्य लोगों के खिलाफ नामजद परिवाद दायर किया है. इसके आलोक में गुमला महिला थाना में केस दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें – मनरेगा">https://lagatar.in/jharkhand-news-raghuvar-babulal-and-rajbala-verma-also-made-accused-in-mnrega-scam-case-cbi-jmm/">मनरेगा

घोटाला मामले में रघुवर, बाबूलाल और राजबाला वर्मा को भी अभियुक्त बनाये CBI- जेएमएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही