Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला डीसी ने 11,12 और 13 जून को वैक्सीनेशन में तेजी लाने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Gumla: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर रोकथाम के लिए विशेष साप्ताहांत गहन टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाएगा. इसके तहत 11, 12 एवं 13 जून टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. द्वितीय चरण के तहत वृहत पैमाने पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा. उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा ने अभियान में टीकाकरण के सतत् निगरानी के उद्देश्य से पूर्व में प्रतिनियुक्त जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की सूची को संशोधित किया गया है. उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को दिनांक 11 जून से विशेष साप्ताहांत गहन टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण के दौरान अपने-अपने आवंटित में होने वाले टीकाकरण अभियान में विशेष निगरानी रखने का निर्देश भी दिया है. इसे भी पढ़ें-अनलॉक">https://lagatar.in/cm-nitish-came-out-to-know-the-condition-of-patna-as-soon-as-it-was-unlocked-warned-people-without-masks/86203/">अनलॉक

होते ही पटना का हाल जानने निकले CM नीतीश, बिन मास्क वाले लोगों को चेताया

टीकाकरण अभियान की निगरानी के लिए अफसर प्रतिनियुक्त

टीकाकरण के सतत् निगरानी के लिए डीसी की ओर से जारी किए गए संशोधित सूची के अनुसार गुमला सदर प्रखंड में उप विकास आयुक्त संजय बिहारी अंबष्ठ, रायडीह प्रखंड में परियोजना निदेशक आईटीडीए इंदु गुप्ता, सिसई प्रखंड में जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, भरनो प्रखंड में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सुषमा नीलम सोरेंग, पालकोट प्रखंड में जिला सहकारिता पदाधिकारी कुमोद कुमार, चैनपुर प्रखंड में उप निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र रविदास, बसिया प्रखंड में अनुमंडल पदाधिकारी बसिया संजय पीएम कुजूर, कामडारा प्रखंड में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मोनिका रानी टूटी, घाघरा एवं बिशुनपुर प्रखंड में अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता तथा नगर परिषद क्षेत्र में सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसे भी पढ़ें-अनलॉक">https://lagatar.in/morhabadi-shops-started-opening-as-soon-as-they-were-unlocked-mla-amba-prasad-took-the-initiative/86175/">अनलॉक

होते ही खुलने लगीं मोरहाबादी की दुकानें, विधायक अंबा प्रसाद ने की थी पहल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही