Search

 
 
 

गुमला : कुएं से नाबालिग प्रेमी युगल का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

 
Gumla : घाघरा थाना क्षेत्र के डुको पीपर टोली गांव के एक कुएं से शनिवार को पुलिस ने नाबालिग प्रेमी युगल का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान गांव के 16 वर्षीय किशोर (राजू- काल्पनिक नाम ) व 16 वर्षीय किशोरी (सोनी- काल्पनिक नाम) के रूप में की गई. परिजनों के अनुसार दोनों शुक्रवार की रात से घर से गायब थे. मृतक किशोरी के घर के महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में शव होने की सूचना एक किसान ने ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही घाघरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला. एएसआई रामनाथ टुडू ने घटना स्थल पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में थानेदार अमित कुमार चौधरी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या स्पष्ट हो पायेगा. फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है. सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार दोनों किशोर-किशोरी में प्रेम संबंध था. किशोरी गर्भवती थी. घटना को लेकर गांव में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. हत्या या आत्महत्या को लेकर फिलहाल संशय बनी हुई है. पुलिस मृतक किशोर पिता और मृतका के पिता से पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : CID">https://lagatar.in/cid-reveals-cyber-fraud-is-happening-through-8000-bank-accounts-in-jharkhand/">CID

का खुलासाः झारखंड में 8000 बैंक खातों के जरिये हो रही साइबर ठगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही