Search

 
 
 

Gumla: बोल-बम के जयकारों से गूंजा बसिया का मोरेंग, कांवरियों के शिवभक्ती में दिखा जुनून

Gumla: बसिया प्रखंड के मोरेंग गांव से लगभग 800 कांवरियों का जत्था बुधवार को अमरेश्वर धाम अंगराबाड़ी के लिए रवाना हुआ. तिजु साहू, शैलेश साहू, सालिक साहू, अनूप कुमार साहू, चामा राम, मुकेश साहू के नेतृत्व में निकला जत्था सावन पूर्णिमा में अमरेश्वर धाम अंगराबड़ी में जलाभिषेक करेंगा.
 
800 कांवरियों का जत्था निकला अमरेश्वर धाम के लिए

Gumla: बसिया प्रखंड के मोरेंग गांव से लगभग 800 कांवरियों का जत्था बुधवार को अमरेश्वर धाम अंगराबाड़ी के लिए रवाना हुआ. तिजु साहू, शैलेश साहू, सालिक साहू, अनूप कुमार साहू, चामा राम, मुकेश साहू के नेतृत्व में निकला जत्था सावन पूर्णिमा में अमरेश्वर धाम अंगराबड़ी में जलाभिषेक करेंगा. मोरेंग से बसिया पहुंचने पर थाना चौक में कांवरियों का सागर धाम पूजा समिति के अध्यक्ष सह समाजसेवी पंकज सिंह के नेतृत्व में कांवरियों के जत्था का स्वागत किया गया. साथ ही सभी श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

पंकज सिंह ने कहा है कि हर साल की भांति इस साल भी मोरेंग गांव से करीब आठ सौ शिवभक्त सावन माह पर आमरेश्वर धाम जा रहे हैं. परंपरा व श्रद्धा के अनुसार कांवरियों का भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने कहा है कि पवित्र सावन माह के अंतिम दिन सभी श्रद्धालू जल चढ़ायेंगे. इधर, कई भक्त भगवान शिव के वेश में नजर आये. इस दौरान पूरे सड़क पर बोल बम के नारे सुनाई दिए. लोग शिवभक्ति में नाचते गाते चल रहे थे.

 

मौके पर एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, मनोज होता, प्रदीप सोनी, कमलेश, आंचल कुमारी, जितेंद्र भगत, अमृता कुमारी, नमिता सोरेंग, सरिता देवी, सुनीता देवी, जयश्री कुमारी, जागृति कुमारी, कृतिका कुमारी, रजत सिंह, भोला सिंह, प्रदीप सिंह, प्रदीप बैठा, सुभाष चौधरी, गोकुल सोनी, गणेश गोप, प्रेम जायसवाल, आकाश सहित कई लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही