Search

 
 
 

Gumla News : गुमला में कार से 18 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Gumla News: एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नदी के पास वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखी. कार की डिक्की में गांजे के 18 पैकेट मिले. प्रत्येक पैकेट करीब एक किलो गांजा था.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Gumla News : गुमला जिले के टोंटो थाने की पुलिस ने खारका नदी के पास एक कार से 18 किलो गांजा बरामद किया है. बरामद गांजा की कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने गांजा ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार पृथ्वी राणा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. उसका एक साथी भागने में सफल रहा.

 

इसे भी पढ़ें


गुमला एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नदी के पास वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखी. कार को रोककर तलाशी ली गई. कार की डिक्की में सफेद प्लास्टिक के बोरे में पैक किए गए गांजे के 18 पैकेट मिले. प्रत्येक पैकेट करीब एक किलो गांजा था.


इस संबंध में गुमला थाना में कांड संख्या 444/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. छापेमारी में टोंटो थाना प्रभारी दिनेश कुमार, अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे.  
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही