Gumla News : बजरंग दल कार्यकर्रताओं ने गुमला जिले के भरनो प्रखंड के रायकेरा गांव में तस्करी के लिए लाए गये 27 पशुओं को मुक्त कराकर पुलिस को सौंप दिया. तस्करों ने इन पशुओं को रायकेरा में उपस्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित मैदान में रखा था.
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, 65 पशुओं को कंटेनर में लोडकर गुरुवार की रात तस्करी के लिए उक्त स्थान पर उतारा गया था. शुक्रवार की अहले सुबह तस्कर ज्यादातर पशुओं को पिकअप में लोड कर ले गये. बाकी 27 पशुओं को रात में वाहन पर लोड करने की तैयारी थी. इससे पहले बजरंग दल को इसकी सूचना मिल गई.
सूचना मिलने के बाद बजरंग दल भरनो प्रखंड अध्यक्ष सुदामा केशरी, गोलू केशरी, विजय गुप्ता, अभिषेक सिंह, बसंत केशरी, रोशन केशरी, सोनू केशरी, नीरज केशरी व गुलशन केशरी को लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए. उन्होंने बाकी बचे 27 पशुओं को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. भरनो थानेदार संतोष कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी पशुओं को जब्त कर थाना ले गए.
प्रखंड अध्यक्ष सुदामा केशरी ने कहा कि प्रखंड में बड़े पैमाने पर पशुओं की तस्करी की जा रही है. उन्होंने प्रशासन से तस्तरी पर रोक लगाने और इस धंधे में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

