Search

Gumla News : कुएं में मिले मां और दो मासूम बच्चों के शव, गांव में मातम

Gumla : घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों के शव कुएं से बरामद किए गए. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. मृतकों की पहचान परदेशनी कुमारी (27), पुत्र अंश उरांव (5) और पुत्री आशमानी कुमारी (4) के रूप में हुई है.
 
इसे भी पढ़ें...

परिजनों ने बताया कि परदेशनी कुमारी का पिछले लगभग आठ महीनों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या का इलाज रांची के कांके स्थित अस्पताल में चल रहा था. बुधवार दोपहर वह अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर घर के पास स्थित कुएं की ओर गई थी.

काफी समय तक तीनों के वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन शुरू की. तलाश के दौरान महिला के पति जगन्नाथ उरांव ने कुएं के अंदर कुछ कपड़े दिखाई देने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद रस्सी और अन्य संसाधनों की मदद से कुएं की तलाशी ली गई.

तलाशी के दौरान सबसे पहले एक बच्चे का शव मिला. बाद में महिला और दूसरे बच्चे के शव भी कुएं से बाहर निकाले गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही