Search

 
 
 

Gumla News : कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल, रिम्स रेफर

खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर गुमला जिले के कामडारा ब्लॉक चौक के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों को पुलिस की मदद से कामडारा सीएचसी पहुंचाया गया.
 
इसी कार ने बाइक को मारी टक्कर.

Gumla : खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर गुमला जिले के कामडारा ब्लॉक चौक के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों को पुलिस की मदद से कामडारा सीएचसी पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया.

 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, खूंटी जिले के पीपरा टोली निवासी फर्नीचर कारीगर चंदन शर्मा बाइक पर सवार होकर कामडारा के कोटबो गांव से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार चंदन शर्मा करीब 10 फीट दूर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका दाहिना हाथ टूट गया और बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है.हादसे में लातेहार निवासी कार चालक अन्नजय कुमार भी घायल है. उसके चेहरे व छाती में चोटें आई हैं. 


घटना की सूचना मिलते ही कामडारा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को कामडारा सीएचसी पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही