Search

 
 
 

Gumla News : सीएम हेमंत का पुतला दहन करने जा रहे छात्रों की पुलिस से झड़प, छात्र नेता हिरासत में

Gumla News : गुमला में शनिवार को छात्रों व पुलिस के बीच झड़प हो गई. छात्र सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे थे. पुलिस ने छात्र नेता देवेंद्र लाल उरांव को हिरासत में ले लिया. छात्रों के बढ़ते विरोध को देखते हुए बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़  दिया.
 
छात्रों को रोकती पुलिस.

Gumla News : जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी व छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में शनिवार को गुमला में छात्रों व पुलिस के बीच झड़प हो गई. दरअसल, छात्र सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे थे. पुलिस ने छात्र नेता देवेंद्र लाल उरांव को हिरासत में ले लिया. हालांकि, छात्रों के बढ़ते विरोध को देखते हुए बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़  दिया.

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, छात्रों का एक समूह पालकोट रोड स्थित शक्ति मंदिर के समीप से मार्च करते हुए सीएम का पुतला लेकर टावर चौक की ओर जा रहा था. इसी दौरान गुमला थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों के हाथ से पुतला छीनने का प्रयास किया. इस पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई.


पुलिस ने छात्र नेता देवेंद्र लाल उरांव को पकड़कर पुलिस वाहन में बैठा लिया. मौके पर मौजूद छात्रों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. छात्रों के विरोध के बाद पुलिस ने देवेंद्र लाल उरांव को रिहा कर दिया. देवेंद्र लाल उरांव ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने जा रहे थे. जेपीएससी में अनियमितता की सीबीआई जांच की मांग व गिरिडीह और हजारीबाग में छात्रों के साथ कथित मारपीट के विरोध में वे लोग सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने जा रहे थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही