Search

 
 
 

Gumla News: रायडीह व घाघरा में विकास कार्यों का DDC ने लिया जायजा

रायडीह एवं घाघरा प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, निर्माणाधीन एवं नवनिर्मित सरकारी भवनों का उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रायडीह में निर्माणाधीन आयुष्मान भवन तथा घाघरा में नव निर्मित आयुष्मान भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया.
 
गुमला जिला की खबरें

Gumla: रायडीह एवं घाघरा प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, निर्माणाधीन एवं नवनिर्मित सरकारी भवनों का उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रायडीह में निर्माणाधीन आयुष्मान भवन तथा घाघरा में नव निर्मित आयुष्मान भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया.

 

Uploaded Image

उप विकास आयुक्त ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

 


उन्होंने रायडीह स्थित निर्माणाधीन आयुष्मान भवन के अद्यतन कार्यों की समीक्षा की तथा कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया. वहीं घाघरा स्थित नव निर्मित आयुष्मान भवन का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता का भी परीक्षण किया.

 

इसके उपरांत उप विकास आयुक्त ने घाघरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भ्रमण किया. विद्यालय में उन्होंने छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी पढ़ाई, भविष्य की आकांक्षाओं एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. 


निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं संबंधित पदाधिकारियों से भी विद्यालय की आधारभूत आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों एवं अन्य जरूरतों की जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द ही सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन भी दिया.


इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने घाघरा एवं रायडीह प्रखंड के अन्य विकासात्मक तथा निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही