Search

 
 
 

Gumla News: ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व रख-रखाव का लिया जायजा

Gumla News: निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, प्रवेश एवं निकासी पंजी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को नियमित रूप से अपडेट रखने का निर्देश दिया.
 
ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण करते डीसी

Gumla News: गुमला के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलेश्वर महत्तो ने मंगलवार को जिला ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) मशीनों की सुरक्षा, रख-रखाव और संबंधित अभिलेखों का जायजा लिया.

 

इसे भी पढ़ें:


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, प्रवेश एवं निकासी पंजी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को नियमित रूप से अपडेट रखने का निर्देश दिया.


उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने वेयरहाउस में निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.


निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी (Dy. DEO) के अलावा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि फिरोज आलम (कांग्रेस), रंजीत सिंह (जेएमएम), दिनेश सिंह (भाजपा), सुनील तिर्की (एनपीपी), सुरेश तिर्की (बसपा) एवं रवींद्र बड़ाईक (राजद) सहित निर्वाचन शाखा के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही