Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gumla News: गुमला में 13 से 15 अगस्त तक जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट, खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम

जिला खेल विभाग गुमला एवं जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 15 अगस्त 2026 तक इंडोर स्टेडियम, गुमला में तीन दिवसीय ‘स्मैशथॉन 2.0’ जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन होगा. खेल भावना, फिटनेस और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
Advertisement
Advertisement

Gumla: जिला खेल विभाग गुमला एवं जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 15 अगस्त 2026 तक इंडोर स्टेडियम, गुमला में तीन दिवसीय ‘स्मैशथॉन 2.0’ जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन होगा. खेल भावना, फिटनेस और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

 

‘बड़ा कोर्ट, बड़ा गौरव’ (Bigger Courts, Bigger Glory) की थीम के साथ आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए एकल एवं युगल मुकाबले होंगे. इसके अलावा 30 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ओपन कैटेगरी, 30 से 55 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए मास्टर्स कैटेगरी तथा 55 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए वेटरन्स कैटेगरी में युगल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे.

 

इसे भी पढ़ें:

 

प्रतियोगिता के तहत जूनियर चैंपियनशिप में अंडर-14 एवं अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी एकल और युगल स्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे. वहीं, ओपन, मास्टर्स एवं वेटरन्स कैटेगरी में युगल मुकाबले आयोजित होंगे. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी आयु एवं निर्धारित श्रेणी के अनुरूप प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा.

 

आयोजन को और अधिक सहभागितापूर्ण बनाने के उद्देश्य से 15 अगस्त को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रदर्शनी डबल्स मैच (Exhibition Doubles Event) का भी आयोजन किया जाएगा. इसमें जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी खेल मैदान पर अपनी सहभागिता दिखाएंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही