Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gumla News : स्वतंत्रता दिवस को लेकर परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर गुरुवार को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित किया गया. उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो व पुलिस अधीक्षक गुमला
Advertisement
Advertisement

Gumla : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर गुरुवार को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित किया गया. उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो व पुलिस अधीक्षक गुमला  

 

हारिस बिन जमा ने संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास में भाग लिया और परेड का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा. परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, गुमला में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित किया गया. उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो व पुलिस अधीक्षक गुमला हारिस बिन जमा ने संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास में भाग लिया तथा परेड का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की.

 

फाइनल रिहर्सल के दौरान पुलिस बल, सशस्त्र बल, होमगार्ड एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा पूरे अनुशासन व उत्साह के साथ कदमताल और मार्च पास्ट का अभ्यास किया गया. निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप परेड की विभिन्न टुकड़ियों ने सलामी व मार्च पास्ट का पूर्वाभ्यास किया.

 

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल टुकड़ियों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने परेड के दौरान अनुशासन, कदमताल, वर्दी व निर्धारित प्रोटोकॉल का विशेष रूप से पालन सुनिश्चित करने को कहा. अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें.

 

इस दौरान मुख्य समारोह स्थल की साफ-सफाई, मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया. संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए.

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व प्रोटोकॉल के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है. फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के माध्यम से मुख्य समारोह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों का सफल व अनुशासित संचालन सुनिश्चित करने का अभ्यास किया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही