Search

 
 
 

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने लिखित आदेश के बिना 98 फीसदी मांगें पूरी होने के दावे को बताया गलत

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने 98% मांगें पूरी होने के दावे को लेकर सोशल मीडिया पर फैली खबरों पर सवाल उठाया है. मंच की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट जारी कर इसे ‘फैक्ट चेक’ बताया गया है.
 
  • 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर छात्रों का फैक्ट चेक
  • लिखित आदेश के बिना 98% मांगें पूरी होने का दावा गलत

Ranchi : जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने 98% मांगें पूरी होने के दावे को लेकर सोशल मीडिया पर फैली खबरों पर सवाल उठाया है. मंच की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट जारी कर इसे ‘फैक्ट चेक’ बताया गया है.

 

मंच ने कहा कि मीडिया में यह बात प्रचारित की जा रही है कि छात्रों की 98 प्रतिशत मांगें पूरी हो चुकी हैं. जबकि वास्तविक स्थिति इससे अलग है. पोस्ट में मंच ने सरकार और संबंधित पक्षों से छात्रों के साथ मीडिया के सामने आकर बातचीत करने की अपील की है.

 

Uploaded Image

 

रिफॉर्म मंच ने कहा है कि 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की को लेकर अब तक कोई लिखित आदेश सामने नहीं आया है. यानी 1% मांग भी पूरी नहीं हुई है.  ऐसे में 98 प्रतिशत मांगें पूरी होने का दावा उचित नहीं है.

 

 मंच ने स्पष्ट किया कि जब तक 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने का लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक छात्रों की प्रमुख मांग पूरी नहीं मानी जा सकती.  मंच ने कहा कि इस मुद्दे पर फिलहाल सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच ज़ुबानी जंग जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही