Search

 
 
 

JPSC गड़बड़ी :  पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने CID की विशेष अदालत में लगाई बेल की गुहार

जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने जमानत के लिए गुहार लगाई है. उनके वकील ने CID की विशेष अदालत में बेल पिटीशन दाखिल की है.
 

Ranchi :  जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने जमानत के लिए गुहार लगाई है. उनके वकील ने CID की विशेष अदालत में बेल पिटीशन दाखिल की है.

 

बताते चलें कि CID ने परीक्षा में अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है. इसी मामले की जांच के दौरान एजेंसी ने एल ख्यांग्ते को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं.

 

इस केस में अब तक 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच में एल ख्यांग्ते पर परीक्षा से जुड़ी एजेंसियों से कथित तौर पर कमीशन लेने का आरोप लगाया गया है. अब अदालत उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही