Search

 
 
 

Ranchi News: झामुमो ने कहा, छात्रों की 98% मांगों पर हेमंत सरकार सहमत

झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार छात्रों की मांगों को लेकर गंभीर है और करीब 98 प्रतिशत मांगों पर सरकार सहमत है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार छात्रों की मांगों को लेकर गंभीर है और करीब 98 प्रतिशत मांगों पर सरकार सहमत है.

इसे भी पढ़ें: 

विनोद पांडेय ने कहा कि 14वीं JPSC और बैकलॉग परीक्षाओं की जांच, आपराधिक मामलों की CID जांच, वित्तीय गड़बड़ी की जांच के लिए ED से अनुरोध और दोषियों के खिलाफ 90 दिनों में चार्जशीट के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट जैसे कदम उठाए गए हैं. आयोग में सुधार की दिशा में भी सरकार काम कर रही है.

 

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की मांग पर उन्होंने कहा कि यह परीक्षा सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई थी. इसका रिजल्ट भी जारी हो चुका है और चयनित अभ्यर्थी नौकरी कर रहे हैं. ऐसे में परीक्षा रद्द करने से हजारों युवाओं के भविष्य पर असर पड़ेगा. सरकार ने इसके बजाय सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में CID की निगरानी में स्वतंत्र जांच का प्रस्ताव दिया है.

 

भाजपा पर निशाना साधते हुए विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी CBI जांच की मांग के जरिए भर्ती परीक्षाओं को दोबारा विवाद और कानूनी मामलों में फंसाना चाहती है. उन्होंने पहली और दूसरी JPSC परीक्षा की CBI जांच का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि वर्षों चली जांच से युवाओं को क्या मिला.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में भी JPSC परीक्षाओं में अनियमितता, कॉपियों में गड़बड़ी, नंबर बढ़ाने, भाई-भतीजावाद और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठते रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज भाजपा युवाओं के हित की बात कर रही है, लेकिन युवा इन मामलों को जानते हैं.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड के युवा भाजपा की राजनीति को समझते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छात्रों के भविष्य को लेकर राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा के राजनीतिक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही