Search

 
 
 

Gumla News : समाहरणालय में हर घर तिरंगा अभियान, अधिकारियों व कर्मियों को बांटा झंडा

गुमला समाहरणालय परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों व पंचायत प्रतिनिधियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया.
 
तिरंगा के साथ अधिकारी, कर्मी व अन्य.

Gumla : गुमला जिला समाहरणालय परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुए समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों व पंचायत प्रतिनिधियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया. इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना व्यक्त की.

 

गुमला की खबर के लिए यहां क्लिक करें

 

इसे भी पढ़ें


डीसी दिलेश्वर महतो ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. हर घर तिरंग’ अभियान लोगों में देशभक्ति की भावना और प्रगाढ़ करने का माध्यम है. उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि आगे आकर प्रत्येक घर व संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं. अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए ग्रामीणों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें.


डीसी ने जिले के सभी पंचायत भवनों व अन्य सार्वजनिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की. समारोह में उपस्थित सभी लोगों को फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के प्रावधानों की जानकारी दी गई और  राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए गए. मौके पर डीडीसी अनिमेष रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व कर्मी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही