Search

 
 
 

Gumla News : पालकोट के सनईडीह जंगल में पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

Gumla News: वनपाल कृष्णा महतो ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण हाथियों के झुंड से दूरी बनाए रखें. किसी भी परिस्थिति में हाथियों के करीब जाने या उनसे साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास न करें.
 
जंगल में विचरण करता हाथियों का झुंड.

Gumla News : गुमला जिले के पालकोट प्रखंड के सनईडीह जंगलों में सोमवार को 17 जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया. इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हाथियों के आने की सूचना पर वन विभाग भी सक्रिय हो गया है. वन विभाग की टीम जंगल के आसपास निगरानी कर रही है.

 

इसे भी पढ़ें


वनपाल कृष्णा महतो ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण हाथियों के झुंड से दूरी बनाए रखें. किसी भी परिस्थिति में हाथियों के करीब जाने या उनसे साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास न करें.


उन्होंने कहा कि हाथियों को उकसाने या परेशान करने से वे आक्रोशित हो सकते हैं. ऐसे में जान-माल के नुकसान की आशंका है. ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथियों की गतिविधियों की जानकारी वन विभाग को देते रहें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही