Search

 
 
 

Gumla News: अंधविश्वास की अफवाह पर जुटे सैकड़ों ग्रामीण, मामला पहुंचा घाघरा थाना

गुमला जिले में अंधविश्वास का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष घाघरा थाना पहुंचे. ग्रामीणों का कहना था कि गांव में हुई एक घटना से लोगों की धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं को ठेस पहुंची है.
 
गुमला जिला की खबरें

Gumla: गुमला जिले में अंधविश्वास का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष घाघरा थाना पहुंचे. ग्रामीणों का कहना था कि गांव में हुई एक घटना से लोगों की धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं को ठेस पहुंची है. 

 

Uploaded Image

अंधविश्वास मामला पहुंचा घाघरा थाना

जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को बड़काडीह निवासी मंगरा उरांव और विश्राम उरांव (चरकु) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. गांव की परंपरा के अनुसार दोनों का अंतिम संस्कार गांव की सीमा पर किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:


ग्रामीणों का आरोप है कि 31 जुलाई को गांव के पास रहने वाली धनमुनि भगताइन और दो अन्य महिलाएं अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचीं. वहां उन्होंने कथित तौर पर मड़वा गाड़ा, फिर खिचड़ी और खीर बनाकर खाई. इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.


ग्रामीणों का कहना है कि मड़वा विवाह जैसे शुभ अवसरों पर गाड़ा जाता है, जबकि मृतकों के दफन स्थल पर ऐसा करना गांव की परंपरा के खिलाफ है. उनका आरोप है कि इस तरह की पूजा-पाठ से ‘मृतकों की आत्माओं’ को जगा दिया गया है. इसी बात को लेकर शनिवार को ग्रामीण धनमुनि भगताइन के घर पहुंचे और उनसे इस संबंध में जवाब मांगा.

 

वहीं, धनमुनि भगताइन ने रविवार को घाघरा थाना में चार-पांच लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित लोगों को थाना बुलाया. इसकी जानकारी मिलते ही पूरे गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष भी थाना पहुंच गए. उन्होंने पुलिस के सामने अपनी आपत्ति दोहराते हुए कहा कि मृतकों के दफन स्थल पर मड़वा गाड़ने का कोई औचित्य नहीं था. इससे गांव में भय और भ्रम का माहौल है.

 

घाघरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए बुधवार सुबह 8 बजे गांव में बैठक बुलाने की बात कही. इसके बाद सभी ग्रामीण अपने-अपने घर लौटे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही