Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CBN की बड़ी कार्रवाई, राजस्थान डोडा तस्करी मामले में फरार आरोपी गुमला से गिरफ्तार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने डोडा तस्करी से जुड़े एक मामले में कार्रवाई की है.  मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को सोमवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए गुमला थाना लाया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुमला जिले के बासुआ गांव निवासी जीवन उरांव के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Gumla :  केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने डोडा तस्करी से जुड़े एक मामले में कार्रवाई की है.  मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को सोमवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए गुमला थाना लाया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुमला जिले के बासुआ गांव निवासी जीवन उरांव के रूप में हुई है.

 

जयपुर में भारी मात्रा में बरामद हुआ था डोडा

सूत्रों के अनुसार, 16 मई 2026 को राजस्थान के जयपुर में नारकोटिक्स अधिकारियों ने 1868 किलोग्राम डोडा बरामद किया था. जांच के दौरान इस मामले में जीवन उरांव का नाम सामने आया था, जिसके बाद उसे आरोपी बनाया गया. केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को जीवन उरांव की काफी समय से उसकी तलाश थी. लेकिन वह जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर था. 

 

गुप्त सूचना पर दबिश

इस बीच जांच एजेंसियों को सूचना मिली कि आरोपी अपने पैतृक गांव में रह रहा है. इसके बाद केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया और बासुआ गांव स्थित उसके ठिकाने पर छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया.

 

तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

गिरफ्तारी के बाद एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि पूछताछ में डोडा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही