Gumla News : गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित डडगांव मोड़ के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया गया कि सामने से आ रही वाहन की तेज रोशनी से चकमा खाकरर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/rising-wheat-prices-if-you-are-not-among-those-800-million-people-you-will-have-eat-less-roti
मिली जानकारी के अनुसार, रायडीह प्रखंड के तुलमूंगा दुमरटोली निवासी तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर रात में रातू गम्हरिया गांव की ओर लौट रहे थे. इसी के दौरान डडगांव मोड़ के पास बाइक हादसे का शिकार हो गई. बाइक पर सवार पुनीत एक्का और विकास एक्का की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पीछे बैठक कुलदीप टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद वहां भीड़ जुट गई. लोगों ने तीनों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया.
सीएचसी में मौजूद डॉ. प्रभात ने जांच के बाद पुनीत एक्का और विकास एक्का को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल कुलदीप टोप्पो को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. एक ही गांव के दो युवकों की मौत की खबर से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है.
