Search

 
 
 

Gumla News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, नगर भवन में 14 की शाम स्कूली बच्चे देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

डीईओ कविता खलखो ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की. उन्होंने प्रधानाध्यापकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
 
प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करतीं डीईओ.

Gumla : गुमला जिले में स्वतंत्रता दिवस की तायारियां जोर-शोर से चल रही हैं. डीईओ कविता खलखो ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की. उन्होंने प्रधानाध्यापकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. कहा कि सभी स्कूल राष्ट्रीय पर्व को उत्साह व गरिमा के साथ मनाएं.

 

 

डीसी के निर्देशानुसार गुमला शहर के सभी विद्यालयों बच्चे स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह में प्रभातफेरी निकालेंगे. साथ ही अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. मुख्य समारोह में राष्ट्रगान व बैंड प्रदर्शन की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को सौंपी गई है. 


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11 व 12 अगस्त को जिले के सभी विद्यालयों में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इसके अंतर्गत कक्षा 1 से 8  तक के विद्यार्थियों के लिए "कुपोषण एवं एनीमिया उन्मूलन" तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए "सड़क सुरक्षा" विषय निर्धारित किया गया है. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को शाम 5 बजे से नगर भवन में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में स्कूली बच्चे देशभक्ति गीत, नृत्य, काव्य पाठ व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही