Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gumla News : दो बंद घरों से लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला चेटर मोहल्ला और डीएसपी रोड स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से सामने आ रहा है. यहां बीती रात चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया और नकदी, जेवरात और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया. दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.
Advertisement
Advertisement

Gumla :  जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला चेटर मोहल्ला और डीएसपी रोड स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से सामने आ रहा है. यहां बीती रात चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया और नकदी, जेवरात और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया. दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. 

 

पहली घटना चेटर मुहल्ला की है, जहां चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर अलमारी और अन्य सामान चुरा लिए. परिवार के लौटने पर चोरी की जानकारी हुई. पीड़ित परिवार के अनुसार, घर से नकदी, जेवरात समेत करीब 1.90 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति गायब मिली. 

 

वहीं दूसरी वारदात डीएसपी रोड स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में सामने आई. यहां लंबे समय से बंद पड़े घर से चोरों ने टीवी, इन्वर्टर, बैटरी, सिलाई मशीन समेत कई सामान लेकर फरार हो गए. इतना ही नहीं, बदमाशों ने घर में लगे कई फिटिंग्स और अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया.

 

मकान मालिक ने चोरी गए सामानों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है. वहीं कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. 

 

लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि सूने मकानों पर चोरों की नजर बनी हुई है और पुलिस गश्ती बढ़ाने की जरूरत है. फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस सुराग जुटाने और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही