Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : पुलिस को मिली 36 नई पेट्रोलिंग बाइक

जिले में पुलिस गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल और एसपी कपिल चौधरी ने नई पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
Advertisement
Advertisement
  • DIG व SP ने दिखाई हरी झंडी

Palamu  : जिले में पुलिस गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल और एसपी कपिल चौधरी ने नई पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को सशक्त बनाने के उद्देश्य से थाना व चेकिंग पॉइंट्स के लिए डायल 112 सेवा के अंतर्गत 36 नए बाइकों को शामिल किया गया. इन बाइकों का उपयोग त्वरित रिस्पॉन्स, पेट्रोलिंग व आपातकालीन परिस्थितियों में मौके पर शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा.

 

Uploaded Image

 

इनमें जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, एलईडी आधारित ब्लू-रेड पुलिस लाइट्स, सायरन व माइक सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नई बाइकों में से कई को जिले के विभिन्न थानों और चेक पोस्टों को आवंटित किया गया है. इन बाइकों के माध्यम से चौबीसों घंटे तीन शिफ्टों में गश्त कराई जाएगी. प्रत्येक बाइक पर एक पदाधिकारी और एक जवान की तैनाती रहेगी, जो अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगे.

 

एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि नई पेट्रोलिंग बाइकों के शामिल होने से विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में त्वरित पुलिस कार्रवाई संभव हो सकेगी. किसी भी सूचना पर पुलिस टीम कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी. उन्होंने कहा कि इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी.

 

एसपी ने कहा कि नई बाइकों के पुलिस बेड़े में शामिल होने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी. उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही