Lagatar desk : यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव ने हाल ही में अपने नए लग्जरी घर का होम टूर फैंस के साथ शेयर किया.गुरुग्राम स्थित उनका यह आलीशान आशियाना शानदार इंटीरियर के कारण किसी महल से कम नहीं दिखता. वीडियो में एल्विश ने घर के हर हिस्से की झलक दिखाई और इसके निर्माण से जुड़ी कई दिलचस्प बातें भी साझा कीं.

बचपन का सपना हुआ पूरा
होम टूर के दौरान एल्विश ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना था कि उनका घर टीवी सीरियल्स में दिखाए जाने वाले बड़े और शानदार घरों जैसा हो. इसी सोच को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने नए घर का डिजाइन और इंटीरियर तैयार कराया. उन्होंने बताया कि इस ड्रीम होम को तैयार करने में चार साल से अधिक का समय लगा.

पूजा घर बना सबसे खास
एल्विश यादव के अनुसार, उनके पूरे घर में सबसे पसंदीदा और खास जगह पूजा घर है. घर के अलग-अलग हिस्सों में हिंदू देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियां स्थापित की गई हैं, पूजा घर की साज सज्जा ने फैंस का खास ध्यान खींचा है.

रॉयल इंटीरियर ने जीता दिल
घर का इंटीरियर बेहद रॉयल अंदाज में तैयार किया गया है. बेहतरीन फर्नीचर, खूबसूरत लाइटिंग, बारीक कारीगरी और सफेद रंग की थीम घर को एक अलग ही शाही लुक देती है. बड़े-बड़े कमरे और स्टाइलिश सजावट इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं.

रियलिटी शोज में भी चमक चुका है एल्विश का सितारा
एल्विश यादव का नाम आज देश के लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर्स में शामिल है. उन्होंने वर्ष 2023 में बिग बॉस ओटीटी 2 का टाइटल उन्हीं का इतिहास रचा था. इसके बाद वे एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस में गैंग लीडर के रूप में विजेता बने.
फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ
एल्विश यादव के इस नए लग्जरी घर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनके शानदार बंगले, भव्य डिजाइन और सोच-समझकर किए गए इंटीरियर की खूब सराहना कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे उनके संघर्ष और सफलता का प्रतीक बताया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment