Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment News : थिएटर में छाया 'पेद्दी' का रंग, गानों पर थिरके फैंस

राम चरण  -जान्हवी स्टारर फिल्म पेद्दी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं, राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला भी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान काफी उत्साहित नजर आईं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : राम चरण  -जान्हवी स्टारर फिल्म पेद्दी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं, राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला भी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान काफी उत्साहित नजर आईं.

 

 


फिल्म की स्क्रीनिंग 3 जून को आयोजित की गई थी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हैदराबाद के एक सिनेमाघर में बैठीं उपासना कोनिडेला फिल्म का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं. जैसे ही स्क्रीन पर राम चरण की एंट्री होती है, उपासना खुशी से झूम उठती हैं और कंफेटी व कागज के टुकड़े उड़ाकर जश्न मनाने लगती हैं.वीडियो में उन्हें दर्शकों के साथ हंसते, हूटिंग करते और फिल्म के हर खास पल का आनंद लेते देखा जा सकता है.

 

लड़की ने किया डांस

फिल्म की स्क्रीनिंग से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में एक लड़की फिल्म के गानों पर उसी अंदाज में डांस करती नजर आ रही है, जैसे स्क्रीन पर कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं. दर्शकों ने उसके प्रदर्शन का खूब आनंद लिया.

 

 

राम चरण की तारीफ


राम चरण का एक फैन गदा और बैट लेकर फिल्म 'पेद्दी' की स्क्रीनिंग में पहुंचा. स्क्रीनिंग के बाद फैन ने फिल्म में राम चरण की अदाकारी की तारीफ की है.


फैंस ने मनाया जश्न


सोशल मीडिया पर कई दूसरे वीडियो भी वायरल है जिनमें देखा जा सकता है कि फैंस 'पेद्दी' का जश्न मना रहे हैं. स्क्रीनिंग के दौरान वह नाच रहे हैं. तालियां और सीटी बजा रहे हैं. कई फैंस ने राम चरण के नारे भी लगाए.

 

 

फिल्म की स्टारकास्ट


राम चरण 'पेद्दी' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. वह एक ऐसे गांव के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है. इसमें जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्यांशु भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसके निर्देशक बुची बाबू सना हैं.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही