Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News :  NDRF की टीम आज डूबे युवक की करेगी तलाश, देर रात हटा सड़क जाम

सोहया पहाड़ के माइंस के गड्ढे में डूबे युवक की तलाश के लिए प्रशासन ने NDRF से संपर्क स्थापित कर लिया है. प्रशासन के अनुसार, NDRF की टीम गुरुवार को हुसैनाबाद पहुंचेगी और युवक की खोजबीन करेगी. बताते चलें कि पतरा खुर्द निवासी लवकुश कुमार बुधवार को माइंस के गड्ढे में डूब गया था.
Advertisement
Advertisement

Palamu :  सोहया पहाड़ के माइंस के गड्ढे में डूबे युवक की तलाश के लिए प्रशासन ने NDRF से संपर्क स्थापित कर लिया है. प्रशासन के अनुसार, NDRF की टीम गुरुवार को हुसैनाबाद पहुंचेगी और युवक की खोजबीन करेगी. बताते चलें कि पतरा खुर्द निवासी लवकुश कुमार बुधवार को माइंस के गड्ढे में डूब गया था.

 

इधर युवक का शव नहीं मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है. शव की तलाश को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को वोजपला-छतरपुर मुख्य सड़क जाम कर दी, जिससे कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा.

 

हालांकि प्रशासन के अथक प्रयास और ग्रामीणों से बातचीत के बाद देर रात करीब 12 बजे जाम हटा लिया गया. इसके बाद लगभग छह घंटे से बाधित मुख्य सड़क पर वाहनों का परिचालन फिर से शुरू हो सका.

 

गुरुवार को माइंस के गड्ढे में जमा पानी में दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा. NDRF की टीम विशेष उपकरणों के साथ युवक की तलाश करेगी. इधर शव नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है. ग्रामीण जल्द से जल्द युवक का शव बरामद करने की मांग कर रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही