Gumla News: बजरंग दल झारखंड प्रांत की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति और क्षेत्रीय संयोजक जन्मेजय ने हिंदू समाज को संगठित और विकसित करने का सूत्र दिया. संगठन के दूसरे और आखिरी दिन की बैठक में हिंदू युवा पीढ़ी को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया गया.
इसे भी पढ़ें:
बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति ने कहा कि, "सेवा, सुरक्षा, संस्कार" यही बजरंग दल का काम है. आज युवा पीढ़ी नशे के व्यापार में फंस गए है, नशा करने के कारण उनका शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास नहीं हो पा रहा है. नशे के कारण युवा अपने परिवार से दूर हो रहा है. नशा के कारण गलत संगत और शरीर में नपुंसकता आ रही है, इसलिए युवा पीढ़ी नशा पान से दूर रहे.
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक जन्मेजय कुमार, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा, प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, प्रांत सहसंयोजक जनार्दन पांडे, प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अमित कुमार, प्रांत सह प्रमुख अमर कुमार, प्रांत सह मिलन प्रमुख गौरव कुमार, जिला अध्यक्ष अजय सिंह राणा, विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, विभाग संयोजक मुकेश सिंह, जिला मंत्री मनीष बाबू, जिला संगठन मंत्री केशव चंद्र साय, जिला उपाध्यक्ष शिवम जयसवाल पूनम सिंह जिला संयोजक संतोष यादव जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अमित कुमार जिला सेवा प्रमुख अमन राणा मातृशक्ति प्रमुख शैल सिंह पुर्णिमा देवी जिला सत्संग प्रमुख अशोक सिंह जिला सह मंत्री सकलदीप नाथ शाहदेव सहसंयोजक अरविंद लोहरा जिला अखाड़ा प्रमुख रविंद्र सिंह,प्रखंड संयोजक सानू साहू मिलन प्रमुख यशराज सिंह रांची ग्रामीण जिला संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा सहित 24 जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

