Gumla News : रायडीह थाना क्षेत्र के सिकोई पंचायत अंतर्गत सुग्गाकाटा गांव में दो जंगली हाथियों को देखा गया. इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हाथियों को देखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सूचना वन विभाग, रायडीह को दी.
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क किया. वन विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि हाथियों के करीब जाने या उन्हें किसी भी तरह से परेशान करने का प्रयास न करें.
वन विभाग ने विशेष रूप से ग्रामीणों को सावधान करते हुए कहा है कि फिलहाल जंगल की ओर मवेशी चराने या जलावन की लकड़ी लाने के लिए न जाएं. हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें.
वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है. ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा के मद्देनजर विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

