Gumla News : गुमला जिले के बनारी वन क्षेत्र में जंगली सूअर का शिकार कर उसके मांस की बिक्री किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया गया कि आरोपियों ने जंगली सूअर को मारने के बाद बनारी साप्ताहिक बाजार में उसका मांस बेच रहे थे.
इसे भी पढ़ें
गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोप की पुष्टि होने के बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई में प्रभारी वनपाल किशोर नंद कुमार, नाका प्रभारी राजेंद्र उरांव, चंद्रशेखर महतो, ऋषि कुमार, होमगार्ड के जवान व क्यूआरटी टीम के सदस्य शामिल रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

