Search

 
 
 

Gumla News : गुमला में जंगली हाथी का आतंक, घर तोड़ा ,बच्चा घायल

जिले के भरनो प्रखंड स्थित बूढ़ीपाठ गांव में देर रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने एक कच्चे मकान को तोड़ दिया, जिससे घर में सो रहा 12 वर्षीय बच्चा मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Gumla: जिले के भरनो प्रखंड स्थित बूढ़ीपाठ गांव में देर रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने एक कच्चे मकान को तोड़ दिया, जिससे घर में सो रहा 12 वर्षीय बच्चा मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

बताया गया कि घटना के समय उसकी मां उर्मिला देवी अपने दो बेटों के साथ घर में सो रही थीं. इसी दौरान जंगली हाथी अचानक घर में घुस आया और दीवार तोड़ दी .हाथी ने घर में रखा चावल और अन्य अनाज भी खा लिया. घटना के दौरान मलबे में दबे बेटे को मां ने अपनी जान जोखिम में डालकर बाहर निकाला.

 


ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चे को भरनो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही