Search

 
 
 

Gumla News : डुमरी में महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

डुमरी थाना क्षेत्र के इरावल पुराबटोली में एक महिला की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान गांव के जगमोहन नगेशिया की पत्नी सुकाति देवी (52 वर्ष) के रूप में हुई है. वारदात को अंजाम रविवार रात को दिया गया.
 
महिला का शव.

Gumla : गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के इरावल पुराबटोली में एक महिला की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान गांव के जगमोहन नगेशिया की पत्नी सुकाति देवी (52 वर्ष) के रूप में हुई है. वारदात को अंजाम रविवार रात को दिया गया. सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि 2-3 दिन पहले सुकाति देवी का किसी स्थानीय व्यक्ति के साथ शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है.


डुमरी थाना प्रभारी ने बताया कि हर पहलू से जांच की जा रही है. संदिग्धों से पूछताछ जारी है. आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिये जाएंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही