Search

 
 
 

Jamtara News : कुख्यात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, लूट-डकैती व हत्या के 18 मामलों में है आरोपी

पुलिस की विशेष टीम ने फतेहपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक व करीब 100 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamtara : जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस की विशेष टीम ने फतेहपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक व करीब 100 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं.

 

जामताड़ा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी लाल रंग की बाइक से बिवकोड़ा-फतेहपुर मार्ग होते हुए दुमका की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने बनगड़ी पुल के समीप वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान सुबह करीब 9:40 बजे लाल रंग की बाइक पर सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. जवानों बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज अंसारी के रूप में हुई. वह देवघर जिले के चित्रा थाना क्षेत्र के तुलसडाबर का रहने वाला है.

 

तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. इस संबंध में फतेहपुर थाना कांड संख्या 21/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड में था शामिल

 

पुलिस पूछताछ में फिरोज अंसारी ने 29 मई की रात फतेहपुर बाजार में स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की. पुलिस को इस गिरोह के अन्य सदस्यों और अपराध की योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली हैं.

 

18 संगीन मामलों में नामजद

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार फिरोज अंसारी के खिलाफ देवघर और जामताड़ा जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, अपहरण, हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े कुल 18 मामले दर्ज हैं. इनमें चित्रा, सारठ, पालाजोरी, बिंदापाथर, मसलिया, फतेहपुर और जामताड़ा थाना क्षेत्र के कई गंभीर मामले शामिल हैं. छापेमारी टीम में नाला एसडीपीओ किशोर तिर्की, पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी, फतेहपुर थाना प्रभारी अमर सिंह तापेय, कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही