Gumla News : गुमला जिले के भरनो थाने की पुलिस ने एक युवक सारू टाना भगत को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे रविवार की रात खलबी टोली तालाब के पास छापेमारी कर दबोचा. युवक के पास से देसी कट्टा व एक गोली बरामद की गई है.
इसे भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि युवक हथियार लेकर घूम रहा है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की. आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस टीम में इंस्पेक्टर विनय कुमार, थानेदार संतोष कुमार सिंह समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

