Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gumla News  : हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने की फिराक में था

गिरफ्तार आरोपी को ले जाती पुलिस.

Gumla  : गुमला पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार व जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था.


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 13 बाइपास स्थित जोराग मोड़ के समीप एक संदिग्ध युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा है. इसके बाद पुलिस की विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई. पुलिस को देख युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे धर दबोचा.


गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोराग निवासी अशोक नायक के रूप में हुई है. तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा गोली बरामद किया गया. पुलिस ने उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही