Search

 
 
 

Gumla News : ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत,ग्रामीणों ने शव को दफना दिया

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के सासों सरजमा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आकर गांव के एक युवक अजय उरांव (26 वर्ष) की मौत हो गई. घटना शुक्रवार की है.
 
जांच करने पहुंची पुलिस.
  • पुलिस ने शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

Gumla : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के सासों सरजमा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आकर गांव के एक युवक अजय उरांव (26 वर्ष) की मौत हो गई. घटना शुक्रवार की है. बताया गया कि अजय ने गांव के बिगेश्वर उरांव का ट्रैक्टर मांगकर  खुद से अपना खेत जोतने के लिए चला गया. खेत जोतने के दौरान वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और चक्के से बुरी तरह कुचल गया. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 


घटना को छिपाने के लिए परिजनों से ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में शव को दफना दिया. इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति ने घाघरा थाना को इसकी सूचना दे दी. घाघरा पुलिस शुक्रवार रात में ही घटनास्थल पहुंच ट्रैक्टर को थाना ले आई और इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. 


इसके बाद घाघरा सीओ खाखा सुशील कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने शनिवार की सुबह शव को जमीन से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि घटना को आपस में सलटाने के ख्याल से शव को दफना दिया गया था. परिजनों का आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही