Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: पांच पुलिसकर्मियों के हत्या में शामिल एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

Gumla : पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता है. एसपी एच पी जनार्दन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए चैनपुर थाना क्षेत्र के कटकाही गौरहाटी इलाके से भाकपा माओवादी के नक्सली माधव भगत को गिरफ्तार किया है. माधव भगत के ऊपर झारखण्ड  सरकार के द्वारा एक लाख का इनाम भी घोषित किया गया है.

 पांच पुलिसकर्मियों के हत्या में शामिल था नक्सली

नक्सली माधव भगत साल 2013 में  चैनपुर बाजार ताड़ में गश्ती में निकले पुलिस बल पर हमला कर पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था. इसके अलावा वो चैनपुर थाना में हमला करने और चैनपुर ब्लॉक को बम से उड़ाने का भी मुख्य आरोपी है. काफी लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी.

 एसपी के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी

नक्सली माधव भगत की गिरफ्तारी एसपी के निर्देश पर हुई है. माधव भगत की गिरफ्तारी के लिए सीआरपीएफ़ व जिला पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. आखिरकार इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही