Search

 
 
 

गुमला : कीटनाशक के सेवन से गर्भवती महिला की मौत, दहेज हत्या का लगा आरोप

 
Gumla : गुमला थाना क्षेत्र के कतरी निवासी गर्भवती महिला तरन्नुम परवीन की कीटनाशक के सेवन से मौत हो गई. मृतका के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि हालत बिगड़ने पर महिला की सास उसे लेकर सदर अस्पताल गुमला पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स भेज दिया गया. रिम्स ले जाने के दौरान गुरुवार की देर शाम महिला की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार महिला की मौत कीटनाशक के सेवन से हुई है. कीटनाशक उसे खिलाया गया या खुद खायी इस पर फिलहाल संशय है. मृतक महिला की मां ने बताया कि उसकी बेटी की शादी छह माह पहले कतरी निवासी तबरेज खान से हुई है. शादी के बाद से ही ससुरालवाले बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे. उसकी बेटी हमेशा मारपीट करने की बात बताती थी. उसकी बेटी गर्भवती है. इसके बावजूद दामाद काम के नाम पर मद्रास भाग गया है. बेटी द्वारा घर वापस बुलाने पर गाली-गलौज करता था और नहीं आने की बात करता था. कहा कि पेट दर्द की शिकायत करने पर खटमल मारने वाली दवा को पीला दिया. जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. जिसके बाद इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया गया था. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. मामले में पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. इसे भी पढ़ें : शिव">https://lagatar.in/cm-champai-who-arrived-in-shiv-procession-said-government-will-preserve-the-hill-temple/">शिव

बारात में पहुंचे सीएम चंपाई ने कहा, पहाड़ी मंदिर को संरक्षित करेगी सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही