Search

 
 
 

गुमला : खाई में गिरी स्कूटी, एक की मौत, चार घायल

 
Gumla : आंजन धाम से पूजा कर लौट रहे स्कूटी का ब्रेक फेल होने से बुधवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में टोटो निवासी श्रवण ठाकुर की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के चार लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार घर में महावीरी झंडा की पूजा करने के बाद बुधवार की शाम में श्रवण ठाकुर अपनी पत्नी निशा देवी, बहन सुरभि देवी, पुत्र आर्यन और अभिनव के साथ माता अंजनी के दर्शन के लिए ऊपर आंजन गए थे. लौटने के दौरान स्कूटी खाई में गिर गई. सूत्रों के अनुसार घटना का कारण घाटी में स्कूटी का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने श्रवण ठाकुर को मृत घोषित कर दिया. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद मृतक की पत्नी व बहन को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. घायल दोनों मासूम बच्चों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : सम्राट">https://lagatar.in/rohinis-befitting-reply-to-samrats-statement-first-bihari-then-bihari-daughter-in-law-now-i-am-chapras-daughter/">सम्राट

के बयान पर रोहिणी का करारा जवाब, पहले बिहारी, फिर बिहारी बहू, अब छपरा की बेटी हूं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही