Search

 
 
 

गुमला : श्री सर्वेश्वरी समूह ने भरनो में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 218 मरीजों ने कराई जांच

 
Gumla : श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा रांची ने गुमला के भरनो प्रखंड के ग्राम डोम्बा के राजकीयकृत्त मध्य विद्यालय भवन में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं वर्तमान अध्यक्ष परमपूज्य संभव राम जी की तस्वीर के समक्ष विधिवत आरती-पूजन के साथ की गई. शिविर में रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एसएन. सिन्हा, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. उत्तपल कुमार, डॉ. शंकर रंजन, डॉ. रोहित सिंह के साथ भरनो ब्लॉक से डॉ. जाहिद अख्तर एवं डॉ. सीमा प्रकाश ने चिकित्सीय सेवा दी. चिकित्सा शिविर प्रातः 10.00 बजे से संध्या 4.00 बजे तक आयोजित की गयी. शिविर में डोम्बा एवं आसपास के गांवों से लगभग 218 मरीज पहुंचे. जिनकी जांच कर निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा दी गयी. कार्यक्रम के सफल आयोजन में लालदेव उरांव एवं बालदेव उरांव का विशेष योगदान रहा. शिविर में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची की तरफ से राधेश्याम सिंह, नवीन कुमार, आशुतोष कुमार, अरुण सिंह, समरेन्द्र कुमार सिंह, प्रशांत सिन्हा, पवन कुमार, अभिजीत रौनियार, दक्ष कुमार, जय शंकर कुमार, सागर सिंह, अंजनी सिंह, गजेंद्र साहु, राजीव कुमार, सुधीर कुमार साहु, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव के साथ लगभग 30 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-took-oath-as-the-chief-minister-of-bihar-for-the-9th-time-rjd-out-of-power-bjp-in/">नीतीश

कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राजद सत्ता से बाहर, भाजपा अंदर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही