Search

 
 
 

गुमला : दीवार से टकरायी तेज रफ्तार बाइक, दो नाबालिग की मौत, एक गंभीर

 
Gumla : सदर थाना क्षेत्र के बड़ा खटंगा में मंगलवार की देर रात पानी टंकी की दीवार से टकरा जाने से बाइक सवार दो नाबालिगों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल किशोर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुये रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार बड़ा खटंगा निवासी दिलेश्वर उरांव 15 वर्ष, मंजित उरांव 15 वर्ष और रोशन उरांव 16 वर्ष एक ही बाइक में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने डुमरला गए थे. डुमरला से रात के लगभग 11 बजे दूसरी शादी समारोह में भाग लेने के लिए झरगांव जा रहे थे. झरगांव जाने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और बड़ा खटंगा के पास पानी टंकी से टकरा गई. इस दुर्घटना में दिलेश्वर उरांव और रोशन उरांव की मौत हो गई, जबकि मंजित उरांव घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने सभी को तत्काल गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दिलेश्वर और रोशन को मृत घोषित कर दिया और मंजित उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : 3">https://lagatar.in/inspector-and-si-transfer-case-stuck-for-3-years-board-meeting-disrupted-due-to-absence-of-adg-headquarters/">3

साल से जमे इंस्पेक्टर व SI तबादला मामला: एडीजी मुख्यालय के नहीं रहने से बाधित है बोर्ड की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही