गुमला में बोले बाबूलाल, राज्य सरकार भ्रष्टाचारियों और लुटेरों की है संरक्षक
By Lagatar News
Sep 20, 2023 12:00 AM
महाजनी प्रथा का विरोध करते करते सबसे बड़ा महाजन बन गया सोरेन परिवार
बाबूलाल मरांडी ने सिसई से शुरू किया संकल्प यात्रा का पांचवां चरण, कोलेबिरा में भी सभा की
Gumla: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुमला के सिसई विधानसभा से अपने संकल्प यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत की. सिसई के बाद सिमडेगा के कोलेबिरा में भी उन्होंने संकल्प सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर हमले किया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपराध, लूट और भ्रष्टाचार की संरक्षक है. सरकार से विकास की उम्मीद बेमानी है। इसे उखाड़ कर फेंके बिना राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त और विकास युक्त नहीं बनाया जा सकता है। एक तरफ भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है, वहीं हेमंत सरकार ने राज्य को लूट, अपराध और भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया है. पुलिस का काम अब केवल वसूली करना रह गया है, वहीं सरकारी दफ्तरों में बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता. राज्य में खान खनिज, पत्थर-बालू ,जमीन और गरीबों के अनाज लूटे जा रहे हैं. मुख्यमंत्री लुटेरों के सरगना बन गए हैं. महाजनी प्रथा का विरोध करते करते मुख्यमंत्री का परिवार आज सबसे बड़ा महाजन बन गया है. रांची, धनबाद, बोकारो, दुमका सब जगह हेमंत सोरेन ने आदिवासियों की जमीन नाम बदल-बदल कर लूटी है.इसे पढ़ें- कुरमी">https://lagatar.in/kurmi-communitys-rail-roko-movement-effective-mla-lambodar-mahato-arrested/">कुरमी
समाज का रेल रोको आंदोलन असरदार, विधायक लंबोदर महतो गिरफ्तार
सीएम हैं मौन
बाबूलाल ने कहा कि राज्य में जमीन दलाल धडल्ले से गैर मजरूआ जमीन बेच रहे हैं, वहीं पदाधिकारी आदिवासी विधवा का प्रधानमंत्री आवास बुलडोजर से तुड़वा रहे हैं. इन सब मामलों में मुख्यमंत्री मौन साधे बैठे रहे. गरीबों की जब मुख्यमंत्री नहीं सुन रहे तो पदाधिकारी क्यों सुनेंगे. कहा कि भाजपा सरकार आते ही ऐसे पदाधिकारियों के वेतन से पैसे वसूले जायेंगे. विधवा का घर बनेगा.इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-20-sept-2023-jharkhand-news-updates/">शाम
की न्यूज डायरी।।20 SEPT।।कुड़मी आंदोलनः लाठीचार्ज के विरोध में पथराव।।91 इनामी नक्सलियों का होगा खात्मा।।हत्यारोपी कस्टडी से फरार, 6 सस्पेंड।।सीबीआई कोर्ट में पेश हुए लालू।।महिला आरक्षण बिल पर महाबहस।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान के लिए संकल्पित
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा के विकास के लिए संकल्पित है. नए संसद भवन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति के वंदन एवं उनके सशक्तिकरण को समर्पित किया. नारी शक्ति वंदन बिल के माध्यम से लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीट आरक्षित होने से नारी शक्ति और बढ़ेगी. इसके पहले भी शौचालय निर्माण, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, तीन तलाक की समाप्ति जैसे अनेक महत्वपूर्ण कदमों से मोदी सरकार ने नारी सशक्तीकरण की दिशा में कीर्तिमान स्थापित किए हैं. [wpse_comments_template]
Leave a Comment