Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला : रस्सी से गला घोंटकर युवक की हत्या, 10 दिन बाद थी शादी

Gumla : जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पलमा गांव में एक युवक की  रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गयी. अज्ञात अपराधियों ने बुधवार देर रात घटना को अंजाम दिया. इसके बाद 30 वर्षीय रवि कुमार गोप को मारा-पीटा भी गया. गुरुवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर पुआल गांज के समीप उसका शव बरामद हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुटी गयी. (पढ़ें, हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-dismissed-pankaj-yadavs-pil-also-imposed-a-fine-of-5000/">हाईकोर्ट

ने पंकज यादव की PIL खारिज की, 5000 का जुर्माना भी लगाया)

बुधवार रात घर से खाना खाकर निकला था बाहर

बताया जाता है कि रवि कुमार गोप बुधवार रात करीब  8:30 बजे घर पर खाना खाया. इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया. देर तक जब वह घर नही लौटा तो उसके छोटे भाई अरविंद ने रवि को फोन कर जल्द घर आने की बात कही. रवि ने कहा कि वो थोड़ी देर में घर आ रहा है. इसके बाद अरविंद सोने चला गया. घरवालों को लगा कि वह समय से घर आ जायेगा. लेकिन वह घर नहीं आया. जिसके बाद  गुरुवार की सुबह रवि का शव बरामद हुआ. इसे भी पढ़ें : पानी">https://lagatar.in/people-thirsty-for-water/">पानी

के लिए तरस रहे लोग, सूखते-सिकुड़ते जा रहे तालाब

8 मई को होने वाली थी शादी

रवि कुमार गोप की 8 मई को शादी होने वाली थी. घर में रिश्तेदार पहुंचे चुके थे. लगन पान रस्म के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी. टेंट का सारा सामान घर पर आ गया था. मिठाई बनाने के लिए सारी तैयारियां हो चुकी थी. टेंट वाला भी सुबह-सुबह  आया लेकिन वह लौट गया. इसे भी पढ़ें : PIL">https://lagatar.in/pil-cash-case-ed-court-frames-charge-against-rajeev-kumar-and-amit-agarwal/">PIL

कैश कांड: राजीव कुमार और अमित अग्रवाल के खिलाफ ED कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही